कवर्धा - पटवारी रेखा देवदास हल्का न. 18 डबराभाट के शिकायत पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, ना ही उनका स्थानांतरण किया गया है। ग्रामवासियों का आरोप है कि रेखा देवदास शिकायतकर्ता को विभिन्न तरह से बदले की भावना से परेशान करने लगी है। वही शिवकुमार वगैरह के नकल में जो त्रुटी की है, उसे सुधार तो नहीं की पर बबुल गधिरवा बोहार जो छोटे छोटे पेड़ है उसे लिख दी। इससे आप समझ सकते हैं की उनकी मंशा क्या है, उपर से दूसरे के खेत में ट्यूबवेल है पर भी असिचींत लिख दी है। इससे सिर्फ किसान को परेशान करना मात्र उद्देश्य है और वो सिर्फ दो कारण हैं पैसा नहीं देना और उनकी शिकायत करना। शिकायतकर्तावो की मांग है कि इस पटवारी ने अब तक जिस भी किसान का नकल दिया है उसे जांच किया जायेगा तो सब सच्चाई सामने आ जायेगा। इसके द्वारा अधिकांश किसान के गन्ना वाले खेत को पैसा लेकर धान लिख कर दिया है, और किसान सैकड़ों क्विंटल धान बेच दिया और उसी खसरा में गन्ना डला है, शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होना या ट्रांसफर भी नहीं करना पटवारी के भृष्टाचार में बढ़ावा तो नही है।
इस संबंध में तहसीलदार मनीष वर्मा का कहना है, कि जो शिकायतकर्ता है उनको बुलाए थे, ऑफिस वह नहीं आए मैं खुद गॉव जाऊंगा जांच करने, जांच करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।