कवर्धा, 02 मार्च 2023 - कलेक्टर जनमेजय महोबे के द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य विभाग से 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी विद्याभूषण दुबे को पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया। सेवानिवृत्त होने के अगले दिन ही कलेक्टर के हाथों समस्त सत्वों भुगतान संबंधित आदेश प्राप्त करने वालों श्री दुबे जिले के प्रथम कर्मचारी हैं। इस अवसर सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री दुबे ने कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले जीपीएफ, पेंशन, लीव सरेंडर, ग्रेच्युटी, और जीआईएस का भुगतान संभव हो सका। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी मिर्ज़ा इश्तियाक अहमद बेग उपस्थित थे।