रायपुर – खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी म सा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में होली पूनम के पावन अवसर पर श्री जिनकुशल गुरुदेव के संग चंदन केशर से होली खेली गई दादागुरुदेव की बड़ी पूजा कर सुख समृद्धि, आरोग्य व सामाजिक सौहार्द की प्रार्थना की गई।
उक्ताशय की जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने दी। अध्यक्ष सन्तोष बैद, वर्धमान चोपड़ा, जयंती लोढ़ा, दीप्ती बैद, विवेक बैद, निर्मल पारख द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न हुआ।
कुशल नाम है कितना प्यारा, जन जन की आंखों का तारा, जब कोई नही आता मेरे दादा आते हैं, मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते हैं। भजनों से वातावरण गुरुभक्ति में सराबोर हो गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी म सा के 64वे अवतरण दिवस के अवसर पर सकल श्रीसंघ की ओर से बधाई व कोटिशः वन्दना अर्ज की गई।
होली पूनम पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी कुशालचंद, प्रकाशकुमारी, कुणाल, निशा रांका, चेन्नई/जैतारण, दिनेश कुमार जैन वालफोर्ट इंक्लेव, सुमेरमल बच्छराज श्रीश्रीमाल, अनमोल ममता दर्श जैन, वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा, बसंत जितेन्द्र नाहर, पदमचंद मनीष बरड़िया मुम्बई, इंदरचंद अशोक जय विजय सांखला, दिलीप भावना संकलेचा, नीलमचंद डॉ अंशुल बरड़िया, गुमान चंद सुरेश चंद झाबक, राजेश कुमार करुणा सिंघी, करण मल सम्पत लाल घीया, मूलचंद संतोष सरला बैद, जय चंद, रमेश मोहन बच्छावत परिवार की ओर से गुरुप्रसादी रखी गई थी।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी का छठवां ध्वजा तीन दिवसीय महोत्सव 13–14 –15 अप्रेल को होगा। 15 अप्रेल को प्रातः 8 बजे से सत्तारभेदी पूजा व मंदिर व दादाबाड़ी की ध्वजा फहराई जावेगी। विधिकारक श्री विमल गोलेछा पूजा व विधान सम्पन्न करायेेगे।