BREAKING

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर 15 दिवसीय प्रभातफेरी कल से प्रारंभ।

Share:

रायपुर – भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार 15 दिवसीय प्रभातफेरी 20 मार्च सोमवार से प्रारंभ होंगी, प्रथम दिन न्यू राजेन्द्र नगर छेत्र में प्रभात फेरी निकलेगी।

प्रभात फेरी सुबह 6.30 बजे श्री महावीर जिनालय वर्धमान नगर से प्रारम्भ होकर किशोर शॉपिंग मॉल होते हुए मानसी हाइट्स, मेडिशिन हॉस्पिटल 144 एवेन्यू अमलिधिह चौक से वर्धमान नगर महावीर जिनालय तक जायेंगी। वही श्री श्वेतांबर जैन मंदिर, वर्धमान नगर में सुबह 8.00 से 11.00 बजे तक रक्तदान शिविर रहेगा, व 11.00 महावीर प्रसादी रहेगा।

Share: