BREAKING

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय एवं राजश्री महिला समूह के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित किया गया 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का।

Share:

रायपुर - कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय उधमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन रायपुर में समर्थ स्टड्डी सेंटर, टैगोर नगर में राजश्री महिला समूह के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित किया गया। राष्ट्रीय उधमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान से श्री मनोज तिवारी ने स्टार्टअप इंडिया, व्यापार एवं उद्यमशीलता के बारे में हितग्राहियों को अवगत कराया। लीड बैंक मैनेजर श्री अमित रन्जन सर ने बैंक से लोन लेने के लिए प्रक्रिया, ब्याज की दरें लोन पर सब्सिडी और जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन कैसे कर सकते हैं, की जानकारी प्रदान की। जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधक श्री अम्य त्रिपाठी ने हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिसमें वह स्वयं का व्यापार या उद्यम लगा सकते हैं। उद्यम आधार के फायदे भी बताएं और उसमें किस तरीके से पंजीकरण करना है, उसके बारे में भी हितग्राहियों को बतायाl सृष्टि यादव ने डिजिटल मार्केटिंग, शीलू शर्मा ने लाइफ स्किल्स हेमंत लहेजा जी ने सेल्स एंड मार्केटिंग एवं खान सर ने बिज़नेस प्रोपोसल और उसका प्रेजेंटेशन करने हेतु विस्तृत जानकारी साजा की। CITCON से रिटायर्ड सीनियर मैनेजर श्री निमोन्कर सर ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपौर्ट और उदय्म मे उतार चढ़ाव और अपने उद्यम को सफल बनने अपने जीवन के अनुभव सज़ा किये। हितग्राहियों ने गोल बाजार जाकर मार्केट सर्वे कर उद्यम लगाने हेतु कच्चा माल कहां से आएगा लेबर कितनी लगेगी, सामान को खपाने के लिए बाजार एवं कितने प्रतिशत लाभ होगा की जानकारी दुकानदारों से प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों ने हैंड वोवेन बैग की इंडस्ट्री विजिट में मशीनों का रूबरू परीक्षण किया एवं उन्होंने यह जाना कि किसी भी उद्यम को लगाने के लिए मशीनें कहां से क्रय की जाती है। कच्चा माल क एवं फिक्स्ड कैपिटल और वर्किंग कैपिटल अन्य खर्चे लेबर और अपने माल को बेचने के लिए बाजार किस तरीके से तैयार किया जाता है। राजश्री महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती निधि अग्रवाल गत 10 वर्षों से महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार उपलब्ध कराने अपनी पूरी टीम के साथ रोजगारऊँमुखी कार्यक्रमों आयोजन करती रहती है ।

Share: