रायपुर - भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण के लगातार कार्यक्रमों के अंतर्गत आज 9वे दिन विभिन्न कार्यक्रम किए गए।
प्रातः 10:00 बजे मेकाहारा में समिति के सदस्यों ने छोटे बच्चों के लिए बेबी किट का वितरण श्री दिगंबर जैन आदिश्वर महिला मंडल डीडी नगर द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षा श्रीमती अनीता जैन, सचिव श्रीमती वर्षा जैन तथा बाकी सदस्यों ने मिलकर बच्चों को बेबी किट वितरण किया।
तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे विमल महिला मंडल, भैरव सोसायटी द्वारा जिसकी अध्यक्षा श्रीमती सुनीता दुग्गल, सचिव श्रीमती शीतल भंडारी ने 21 से ज्यादा लोगों का नेत्र ऑपरेशन डीकेएस हॉस्पिटल में करवाया।
दोपहर 2:00 बजे श्री वर्धमान जिनालय न्यू राजेंद्र नगर में वर्तमान महिला मंडल एवं बहू मंडल के नेतृत्व में जिसकी अध्यक्ष श्रीमती सरिता पारेख एवं दीपिका डागा ने बेस्ट ऑफ बेस्ट का कार्यक्रम किया जिसके अंतर्गत 40 से 50 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।