रायपुर - आज महावीर जन्मकल्याण महोत्सव समिति
एवम श्री साधुमार्गी समता युवा संघ द्वारा आज दशम दिवसीय प्रभात फेरी जैन भवन देवेंद्र नगर से होते हुए वर्धमान वाटिका सेक्टर 5 में संपन्न हुई, इस भव्य आयोजन में सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के श्रावक सेविकाओं ने भाग लिया।
इसमें प्रमुख रूप से मनोज कोठारी, संजय गंगवाल, सुशील कोचर, प्रेमचंद लुनावत, विवेक डागा, भूपेन कोटाडिया, प्रवीण सिंगी, महावीर कोचर, विनोद जी, विधायक कुलदीप जुनेजा व समाज के प्रमुख लोगों ने प्रभात फेरी रैली में हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम के पश्चात श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के सदस्यों की अनुमोदना की गई।
वही आज पुलिस बैंड की उपस्थिति में जैन समाज के बच्चों ने जिसमें विशेष रूप से भाग लिया, "विचक्षण विद्यापीठ" के बच्चों तथा समाज के सभी वर्गों से बुजुर्ग महिलाएं पुरुष सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।