रायपुर - भगवान महावीर जन्मकल्याणक के शुभ दिवस चैत सुदी तेरस 3 अप्रेल 2023 प्रातः 9.30 बजे से श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी, रायपुर में सम्पन्न होगी। शुभ आशीर्वाद - प्रतिष्ठाचार्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी की पावन प्रेरणा से "श्री महावीर पंच कल्याणक पूजा" विधिकारक - श्री विमल जी गोलेच्छा द्वारा कराई जावेगी।
श्री सीमंधर स्वामी जैनमंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि इस शुभ अवसर पर "मूल गंभारे की स्वर्ण कवरिंग पिछवई तथा श्री सीमंधर स्वामी,.श्री सुमतिनाथजी व श्री पार्श्वनाथजी की स्वर्ण कवरिंग आंगी के प्रथम दर्शन का महोत्सव" मनाया जाएगा।