BREAKING

जैन गॉट टैलेंट में बच्चों ने दिखाई अपनी अपनी प्रतिभा, किसी ने आंखों में पट्टी बांधकर बजाई गिटार, किसी ने फोक डांस, किसी ने गायकी से समा बांधा।

Share:

रायपुर - महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत जैन समाज द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जैन गॉट टैलेंट कार्यक्रम का भारतीय जैन संघटना सीमंधर महिला मंडल एवं वर्द्धमान महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में कराया गया। इसमें 50 से अधिक बच्चो ने 3 ग्रुप में आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग सहभागिता निभाईं। इस कार्यक्रम में जैन समाज से बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। https://youtu.be/KYG-jdF64HA कार्यक्रम में किसी ने आंखों पर पट्टी बांधकर गिटार बजाई तो किसी ने अपने साथियों के साथ राजस्थानी गीतों पर फोक डांस किया। किसी ने ड्रम प्ले किया तो किसी ने पेशेवर गायक की तरह गीतों की प्रस्तुति दी, लोढा भाईपा के मोहित लोढ़ा के गायकी ने तो जैसे समां ही बांध दिया। https://youtu.be/TtZ-0E5ua6I छोटे-छोटे बच्चों की इस प्रस्तुति को देखकर बड़े-बड़े भी दंग नजर आए। इस इवेंट के जज अमितेष सिंह परिहार, वर्षा गुप्ता और विजय बोपचे थे।

Share: