रायपुर – 2600 वर्ष पूर्व हमारी पहचान “वीर प्रभु महावीर” ने चतुर्विद् संघ यानी जिनशासन की स्थापना करके हम पर अनन्य उपकार किए। वीर प्रभु का शासन 21000 वर्षो तक चलेगा। आइए हम सब मिलकर इस गौरव गाथा के पलो को यादगार बनाएं। पूरी मानवता को दिव्य संदेश देने वाले हमारे महावीर के बताए सिद्धांतो से पूरे विश्व में शांति स्थापित हो उसके लिए 5 दीपक संध्या अपने घर के द्वार पर बैसाख सुदी ग्यारस 1मई 2023 को प्रज्वलित करे।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति, रायपुर ने सकल जैन समाज से इस यादगार पल को गौरवान्वित करने का आग्रह किया है। दीपक प्रज्वलन का वीडियो बनाकर 7415013222 में वॉट्सअप करे, जिसे समाचार चैनलों में प्रसारित किया जायेगा।
