BREAKING

श्री कुंथुनाथ जिनालय फाफाडीह का वार्षिक ध्वजारोहण दो दिवसीय महोत्सव।

Share:

रायपुर - श्री कुंथुनाथ जिनालय, प्रभु कुंथुनाथ मार्ग, सम्मतिनगर फाफाडीह का 22 वां ध्वजारोहण निमित्ते दो दिवसीय महोत्सव आज से आरम्भ होगा। 6 मई को प्रातः सत्तारभेदी पूजा के साथ ध्वजा फहराई जावेगी। श्री छत्तीसगढ़ कच्छी दशा ओसवाल जैन ज्ञाति महाजन के अध्यक्ष चन्द्रेश शाह ने बताया कि ध्वजा महोत्सव में निश्रा प्रदान करने साध्वी श्री सुभद्रा श्रीजी मसा आदि का मंगल प्रवेश 5 मई को प्रातः 6 बजे भव्य सामैया होगा। सकल संघ की नवकारसी के पश्चात 8.31 बजे शुभ मुहूर्त में 18 अभिषेक पूजन महोत्सव होगा। नवकारसी के लाभार्थी अशोक जी सुराना, स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी शांतिलाल सुरेन्द्र पोरवाल व मातुश्री निर्मला बेन वीरचंद शाह परिवार हैं। रात्रि 7 बजे से प्रभु भक्ति संध्या व अभिनन्दन समारोह होगा जिसके मुख्य अतिथि श्री तरुण भाई रतनशी लोडाया, उज्जैन है। विशेष अतिथि विजय भाई दामजी जी भाई संघोई, मुकेश बाबूलाल ढोलकिया, दीपक नौतनलाल दोषी, अल्पेश भाई प्रवीण चंद्र दोषी हैं। 6 मई को प्रातः नवकारसी, ध्वजा वरघोड़ा व 8.30 बजे से सत्तारभेदी पूजा सह ध्वजारोहण होगा। पश्चात स्वामीवात्सल्य आयोजित है। कायमी ध्वजा के लाभार्थी जिन मंदिर मातुश्री नेणबाई केशव जी तेजपाल शाह, अचलगच्छ गुरूमन्दिर मातुश्री हीरबाई मेघजी मोमाया व श्री विजयशान्ति सूरीश्वर जी गुरूमन्दिर श्रीमती सुरजदेवी सोनराज कोचर परिवार, रायपुर हैं।

Share: