BREAKING

चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में पूनम को दादागुरुदेव की बड़ी पूजा।

Share:

रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में पूनम के पावन अवसर पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा 5 मई को प्रातः 9.30 बजे से होगी। श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि गुरुभक्ति हेतु दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के साथ छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की जावेगी। अध्यक्ष सन्तोष बैद, वर्धमान चोपड़ा, जयंती लोढ़ा, दीप्ती बैद, निर्मल पारख द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न होगा। विधिकारक श्री विमल गोलेछा पूजा व विधान सम्पन्न कराएंगे। पूनम पर पूजा पश्चात लाभार्थी परिवारों की ओर से गुरुप्रसादी रखी गई है। दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी कुशालचंद, प्रकाशकुमारी, कुणाल, निशा रांका, चेन्नई जैतारण, दिनेश कुमार जैन, सुमेरमल बच्छराज श्रीश्रीमाल, अनमोल ममता दर्श जैन, वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा, बसंत जितेन्द्र नाहर, पदमचंद मनीष बरड़िया मुम्बई, इंदरचंद अशोक जय विजय सांखला, दिलीप भावना संकलेचा, नीलमचंद, डॉ अंशुल बरड़िया, गुमानचंद सुरेशचंद झाबक, राजेश कुमार करुणा सिंघी, करणमल सम्पतलाल घीया, मूलचंद संतोष सरला बैद, जय चंद, रमेश मोहन बच्छावत परिवार हैं।

Share: