BREAKING

पुराने टू व्हीलर वाहन की खरीदी बिक्री के लिये आवश्यक ट्रेड लायसेंस प्रक्रिया में संशोधन की मांग।

Share:

रायपुर -आज पुराने टू व्हीलर वाहनों की खरीदी बिक्री हेतु ट्रेड सर्टिफिकेट प्रक्रिया में आंशिक संशोधन करने की मांग को लेकर प्रिओवंद टू व्हीलर्स रिसेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर से मिले जिसमें उन्होंने ट्रेड सर्टिफिकेट के नियमो में बदलाव किये जाने की मांग रखी, एसोसिएशन की मांगों में प्रमुखतः 1 - दुपहिया खरीदी बिक्री करने वाले ज्यादातर व्यापारी गरीब व मध्यम वर्ग के होते हैं जिनके पास 4 से 5 गाड़ियां खरीदने की पूंजी होती है। परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित की गई 1 लाख की बैंक गारंटी की अनिवार्यता समाप्त करना। 2 - सेकेंड हैंड वाहनों की बिक्री हेतु छोटे व्यापारियों को जिनका टर्नओवर 40 लाख सालाना से कम है, उन्हें ट्रेड सर्टिफिकेट लेने के लिए GST की अनिवार्यता नहीं रखी जाये। एसोसिएशन की मांग है कि ट्रेड सर्टिफिकेट में उपरोक्त दोनों संशोधन किया जॉय, जिससे कमजोर वर्ग के व्यापारियों को राहत मिले। मुलाकात में परिवहन मंत्री जी ने आश्वासन दिया है जो सरलीकरण होगा किया जायेगा। परिवहन मंत्री से मुलाकात में एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में प्रतिनिधि मंडल मे प्रमुख रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष डागा, गुलाम रसूल खान, अजहर हसन, रोशन अली, शोएब खान, शेख मुबीन उपस्थित थे।

Share: