BREAKING

हमारा एक गुण भी भव से पार जाने में सहायक बन सकता है - परम पूज्य विराग मुनिजी

Share:

रायपुर - गणाधीश पन्यास प्रवर पूज्य श्री विनय कुशल मुनिजी महाराज साहब के सुशिष्य घोर तपस्वी अपने तप से जिनशासन को महकाने वाले "परम पूज्य विराग मुनिजी महाराज साहब" के दर्शन वंदन व उनके 113 उपवास के तप की अनुमोदना का भाव लेकर 7 मई रविवार को श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के सदस्य एक साथ एकत्रित होकर श्री जिनकुशल सूरी जैन दादाबाड़ी गये, जहा पर चर्चा के दौरान परम पूज्य विनय कुशल मुनिजी एवं श्री विराग मुनिजी म.सा. ने समता युवा संघ के निवेदन को ध्यान में रखते हुए आज सोमवार 8 मई को सुराना भवन में चल रहे बच्चों के समता संस्कार शिविर में पधारने की स्वीकृति प्रदान की। इस कड़ी में आज सुबह 7 बजे समता युवा संघ के सदस्य दादाबाडी पहुंच कर म.सा. को दादाबाडी से सुराना भवन तक जयघोष के नारो के साथ प्रवेश करवाया। जहां प्रवचन के पूर्व श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के अध्यक्ष विकास धाडीवाल ने पूरे साधुमार्गी संघ के सामने उनके तप की अनुमोदना की तथा दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हुए म.सा. के जीवन के बारे में बताया की आपने कैसे सन 2014 में सपरिवार यानि आपकी सांसारिक धर्मसहायिका, सांसारिक पुत्री व सांसारिक पुत्र इन चारों ने एक साथ संयम जीवन अंगीकार किया और साथ ही किस तरह श्री विराग मुनिजी ने आज 114 की तपस्या जारी रखी है, उस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महाराज साहब ने रत्नावली और कनकावली तक प्रारंभ किया, लेकिन पारणा ना करते हुए वह अपनी तपस्या में आगे अग्रसर हुए और आज 114 उपवास की तपस्या है। और आगे 121 उपवास करने के भाव हैं, ऐसी जानकारी सभी को प्रदान की तथा सभी बच्चों को ध्यानपूर्वक प्रवचन सुनने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात मुनिश्री जी ने सुराना भवन में चल रहे सात दिवसीय "समता संस्कार शिविर" में उपस्थित बच्चों के मध्य अपनी अमृत देशना के द्वारा बच्चों को धर्म के प्रति मन के भाव को मजबूत करने तथा दृढ़ निश्चय करके किसी एक गुण को जागृतकर भव से पार होने की राह बताते हुए जंबू स्वामी, गौतम गणधर, धन्ना आदि का उदाहरण देकर कहा कि अपने भीतर के अवगुणों को दूर कर सिर्फ 1 गुण प्रकट करने से भव से पार होकर मोक्ष का मार्ग खोला जा सकता है। साथ ही म.सा. ने उपस्थित सभी बच्चों को मोबाइल न चलाने की प्रेरणा देते हुए उपस्थित बच्चों को रात्रि 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक बिना किसी विशेष कार्य के मोबाइल ना चलाने की प्रत्याख्यान करवाया, जिसमें बड़ों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। म.सा. के प्रवचन के पश्चात श्री शैलेंद्र कोटड़िया द्वारा आगामी दिनांक 16 मई 2023 को महाराज साहब के 121 उपवास के पारने की जानकारी देते हुए संघ के सभी सदस्यों को इस अवसर पर दादाबाडी पधारने का निमंत्रण दिया, तथा इतनी उग्र तपस्या में भी म.सा. ने संघ को स्वीकृति देने के पश्चात पधारकर बच्चों को जो उद्बोधन दिया। उसके लिए आभार व्यक्त किया तथा श्री साधुमार्गी जैन महिला समिति की मंत्री श्रीमती मंजू सुराणा व श्री समता बहू मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रुपल सांखला, मंत्री श्रीमती कीर्ति सांखला व कोषाध्यक्ष श्रीमती कृति सुराना व मंडल की सभी उपस्थिति सदस्याओं ने म.सा. की तपस्या के अनुमोदनार्थ एक तपस्या गीत प्रस्तुत किया। अंत में महाराज साहब के द्वारा मंगलिक सुनाकर सभा का समापन किया गया। यह श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर के लिए एक विशेष दिवस के रूप में यादगार साबित हुआ, क्योंकि आज ही समता युवा संघ की कार्यकारिणी जो कि विकास धाडीवाल की अध्यक्षता में वर्ष 2022- 24 हेतु नवमनोनित की गई थी, उसका आज सफलता पूर्वक 1 वर्ष पूर्ण हुआ हैं। इस पावन अवसर पर इस तपस्वी संयमी आत्मा का पदार्पण श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के उत्तरोत्तर विकास में सहयोगी बनेगा, साथ ही इस अवसर को यादगार बनाने हेतु युवा संघ के द्वारा 411 सदस्यों को संघ में जुडने के शानदार प्रयास को ध्यान में रखते हुए 411 जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क भोजन कराया गया। इस अवसर पर दादावाड़ी मैं सुशील दुग्गड व रूपेश छाजेड ने म.सा. की तपस्या के उपलक्ष्य में तप के अनुमोदनार्थ में तपस्या गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बनाया। इन सभी कार्यक्रमों में इंदरचंद सांखला, विजय चोरडिया, हेमचंद चोरडिया, अशोक सुराणा, सुरेश बाफना, मूलचंद सेठिया, रमेश खटोर, अनिल खटोर, उत्तम सेठिया, युवा संघ के मंत्री सिद्धार्थ डागा, अमित सुराणा, आदित्य पारख, प्रवीण डाकलिया, अरुण नवलखा, आशीष चौरडिया, चिराग चौरडिया, जयंत बाफना, नितिन सेठिया, दिनेश सांडेचा, अतुल कात्रेला, अंकुर कात्रेला, महेन्द्र चोपड़ा, अमित सेठिया, सतीश सांखला, जयंत सेठिया, विनोद सांखला, तथा इनके अलावा संघ समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थिति थे। इन सब कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में भाई महावीर कोचर का विशेष सहयोग हमें प्राप्त हुआ। यह जानकारी युवा संघ के प्रचार प्रसार मंत्री भाई नवीन चौरडिया व जिनेश चौरडिया ने प्रदान की।

Share: