रायपुर - श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड मे 16 वे तीर्थंकर 1008 श्री शांतिनाथ भगवान जी के जन्म तप एवं मोक्ष कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्री श्रेयश जैन बालू ने बताया की आज ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी को जैन धर्म के 16 वे तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान को जन्म तप एवं मोक्ष की प्राप्ति हुई थी, श्री शांतिनाथ भगवान के जिनशासन बाद कभी भी धर्म खंडित नहीं हुआ, आज बड़े मंदिर मे श्री शान्तिनाथ भगवान का सुबह 8 बजे जिनाभिषेक शांति धारा रजत कलशो के द्वारा किया गया, साथ ही श्री जी का पूजन एवं गुरुवार चतुर्दशी पर्व होने पर 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का पूजन कर आरती की गयी, तत्पश्चात बड़े मंदिर की महिला मण्डल द्वारा शांति विधान का आयोजन किया गया था, आज के इस कार्यक्रम मे श्री दिगम्बर जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधु बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।
सूचनादाता
श्रेयश जैन बालू ( उपाध्यक्ष )
प्रणीत जैन ( सदस्य )
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड, रायपुर