रायपुर - राजधानी रायपुर के बहुचर्चित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट का चुनाव संपन्न हुआ। सभी 5 पूर्व ट्रस्टीयों को ही मतदाताओं ने पुन: सेवा का अवसर दिया। 04 जून को हुवे मतदान में कुल 3059 वोट पड़े जिसमें श्री विजय काकरिया (कन्नू) को सबसे ज्यादा 2302 वोट मिले, वही अभय भंसाली को 2007, नरेश बैदमुथा को 1916, उज्जवल झाबक को 1605 एंव राजेन्द्र गोलछा को 1497 वोट मिले। वही अन्य प्रत्याशियों में श्री अशोक बरडिया को 1345, जयकुमार बैद को 948, किशोर बरडिया को 806, राजेश निम्मानी को 758, प्रकाश कोचर को 529, निर्मल बैद को 449, अरुण कोठारी को 247, गौतम सेठिया को 126, दिलीप लुंकड़ को 49 वोट मिले। ट्रस्ट के सदस्यों ने पूर्व के ट्रस्टियो के कार्यो पर अपना विस्वास जताया है, सभी ट्रस्टी "सामयिक प्रतिकमण ग्रुप" से है। सकल जैन समाज से नवनिर्वाचित ट्रस्टियो को बधाई संदेश मिल रहे है।