सिटी सेंटर मॉल रायपुर के संचालक श्री सुंदरलाल जी दुग्गड, कोलकाता का मॉल के शुभारंभ अवसर पर सम्मान कर दी गई शुभकामनाएं।
जय गुरु नाना जय गुरु राम
रायपुर 20 जून : आज दानवीर, बिल्डर, व्यवसायी व श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के ऊर्जावान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, आचार्य श्री नानेश-रामेश के परम गुरुभक्त तथा रायपुर शहर के हृदयस्थल पर बने "सिटी सेंटर मॉल, रायपुर" के नवसंचालक श्री सुंदरलाल दुग्गड़, कोलकाता द्वारा "सिटी सेंटर मॉल" को नई साज-सज्जा व और अधिक सर्वसुविधा युक्त बनाकर शुभारंभ किया गया।
इस शुभ अवसर पर श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ ने श्री सुन्दरलाल दुग्गड़ व श्री विनोद दुग्गड़ का स्वागत अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी।

इस शुभारंभ अवसर पर जाने-माने विश्व विख्यात क्रिकेटर कपिल देव व अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित फॉर्मर व इंडियन क्रिकेटर श्री मदनलाल ने मॉल का उद्घाटन किया। इस सुअवसर पर श्री छत्तीसगढ़ साधुमार्गी जैन संघ के यशस्वी अध्यक्ष व श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ बीकानेर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल जी पारख - रायपुर, श्री साधुमार्गी जैन संघ के वरिष्ठ श्रावक श्री अशोक सुराणा, बिल्डर्स बसंत जी कटारिया, रायपुर श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर के अध्यक्ष युवा विकास धाडीवाल, युवा साथी भाई अभिलेश कटारिया, युवा निलेश सांखला, युवा नवीन चौरडिया, युवा आदित्य मोहन पारख, युवा अतुल कात्रेला, युवा चिराग चौरडिया, युवा प्रीतम जैन, युवा मयंक भंसाली, युवा अंकुर कात्रेला आदि संघ सदस्य उपस्थित थे।

यह जानकारी युवा संघ के प्रचार प्रसार मंत्री सुशील दुग्गड व जिनेश चौरडिया ने दी।