रायपुर - श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर मे पंचायत ट्रस्ट का गठन सौहार्दपूर्ण माहौल में समाज के सभी घटकों के माध्यम से संपन्न हुआ था, जिसमे सभी पांचों ट्रस्टियों के नाम इस प्रकार है, नरेंद्रजी जैन गुरु कृपा, सनत कुमार जैन चूडी वाले, संजय जैन सतना, प्रभात जैन, भरत जैन, आज दिनांक 24/06/203 की बैठक में नये ट्रस्टियों के नामों की घोषणा के साथ ही ट्रस्ट गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गई, साथ ही साथ सभी ने आज मंदिरजी मे मुलनायक भगवान के दर्शन कर श्रीफल अर्घ चढ़ाकर मंदिर जी के कार्यालय मे अपना पदभार ग्रहण किया। यह जानकारी दिगंबर जैन बड़े मंदिर पंचायत ट्रस्ट कार्यकारिणी मालवीय रोड रायपुर के अध्यक्ष संजय नायक जैन एवं सचिव राजेश रज्जन जैन द्वारा दी गयी। सुचनादाता संजय नायक जैन अध्यक्ष राजेश रज्जन जैन सचिव श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर छ. ग.