BREAKING

संयुक्त परिवार की प्रासंगिकता गोष्ठी 17 सितम्बर को                       

Share:

रायपुर - छत्तीसगढ़ महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर द्वारा सामाजिक विषय पर एक संगोष्ठी आज के परिवेश में संयुक्त परिवार की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित की गई है । संगोष्ठी में वक्ता के रूप में विभिन्न  समाजों के समाज प्रमुख एवं प्रतिष्ठित जनों को आमंत्रित किया गया हैं। संगोष्ठी में अग्रवाल महासभा, रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, हरदिहा साहू समाज, रायपुर के अध्यक्ष डेरहाराम साहू, महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष अजय काले, छत्तीसगढ़ धीवर समाज रायपुर के अध्यक्ष राजकुमार धीवर एवं समाजसेवी तथा वरिष्ठ पत्रकार तपेश जैन  इस विषय पर अपने-अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम  17 सितम्बर रविवार 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वृंदावन हॉल, आई.डी.आई.बी. बैंक के पास, सिविल लाईन, रायपुर में आयोजित किया गया हैं। संगोष्ठी के दौरान बच्चों एवं अन्य सामाजिक जनों के द्वारा नृत्य, गीत आदि की प्रस्तुति दी जावेगी।  यह जानकारी छत्तीसगढ़ महाराष्ट्रीयन तेली समाज के अध्यक्ष अशोक नागपुरे सचिव प्रमिला धुर्वे ने संयुक्त रूप से दी।

Share: