रायपुर दिगंबर जैन समाज ने दसलक्षण महापर्व सुगंध दशमी पर उत्तम संयम धर्म की आराधना कर चढ़ाये अर्घ।
उत्तम संयम धर्म पांच इन्द्रिय और मन को नियंत्रित करना :- पं अंशुल शास्त्री
रायपुर - श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड मे पर्वाधिराज दसलक्षण पर्युषण महापर्व के अवसर पर आज तीसरे दिन 24 सितंबर 2023 भाद्रप्रद शुक्ल पक्ष तिथि दशमी वीर निर्वाण संमवत २५४९ रविवार के दिन उत्तम संयम दिवस मनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्य एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया की आज ट्रस्ट एवं कार्यकारिणी द्वारा सामूहिक पूजन किया गया प्रतिदिन की तरह आज प्रातः 7 बजे 12 वे तीर्थंकर श्री वासुपूज्य भगवान का 4 स्वर्ण कलशो सें अभिषेक किया गया, आज के सभी इंद्र गुलशन जैन, संजय जैन सतना, सौम्य जैन, राजकुमार नविन मोदी हुआ, रिद्धि सिद्धि शांति प्रदाता शांति धारा करने का सौभाग्य राजकुमार नविन मोदी को प्राप्त हुआ, तत्पश्चात श्री जी की संगीतमय आरती एवं सामूहिक पूजन राजेश रज्जन द्वारा करवा कर महाअर्घ चढ़ाया गया।

इस कार्यक्रम मे विशेष रूप सें ट्रस्ट कमेटी के मैनेजिंग ट्रस्टी नरेन्द्र गुरुकृपा, भरत जैन, संजय जैन सतना, सनत कुमार जैन, अध्यक्ष संजय नायक, सचिव राजेश जैन, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, उपाध्यक्ष श्रेयश जैन, विजय जैन सहसचिव, नीरज जैन कार्यकारिणी सदस्य, प्रणीत जैन, राजीव जैन एवं प्रवीण जैन, आशीष जैन, राकेश जैन, मनोज जैन, बंटी जैन, अमित जैन, श्रद्धेय जैन, विवेक जैन, शैलेन्द्र जैन, अक्षत जैन, मुकेश जैन, रवि जैन, अजय जैन विशेष रूप सें उपस्थित थे।

सांगानेर राजस्थान सें आये विद्वान ब्रम्चारी पं. अंशुल शास्त्री ने अपने वक्तव्य मे बताया की उत्तम संयम धर्म पांच इन्द्रिय और मन को नियंत्रित करना। एवं त्रस और स्थावर जीवों को नहीं मारना। उत्तम संयम धर्म में हम अपने आप यम नियम लेते हैं, यम जीवन भर के लिए नियम एक समय सीमा तक।संयमी जीवों के भी प्रकार होते हैं, उत्कृष्ठ संयमी मुनि श्री होते हैं, मध्यम संयमी छुल्लक महाराज आदि जघन्य मे सामान्य श्रावक जो छोटे छोटे नियम का पालन करते हैं। जैनों में नियमों का पालन करना मतलब है, कि वह अपने आपको मोक्ष मार्ग पर चला रहा है, संयम मे सभी की रक्षा के भाव समाहित हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी म.म. अध्यक्ष संध्या जैन, उपाध्यक्ष सरिता जैन, ट्र. क. कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रणीत जैन एवं राजीव जैन ने बताया की धार्मिक के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज 23 सितम्बर को जैन गोट टैलेंट का आयोजन किया गया। जिसमे सभी उम्र के कुल 30 बच्चों ने भाग लिया। सभी ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया जिसमे विशेष रूप सें शार्वी जैन एवं शार्व जैन 9 वर्ष के बच्चों ने मॉर्डन योगा और जिम्नास्टिक का प्रदर्शन किया, इसी तरह सेजल जैन ४ वर्ष और आरव जैन ८ वर्ष ने दिगंबर जैन मंदिर में जैन गॉट टेलेंट में स्क्रैक्टिंग चलाते हुए भारत का फ्लैग लहराया और पहले दिन स्कूल जाते समय क्या खयाल आता है, उसको गाने के माध्यम से स्कैट पहन कर बताया अर्चित आव्या द्वारा मनमोहक भक्तिमय लाइव संगीत का टैलेंट गाने के माध्यम सें दिखाया। इसी तरह आज कत्थक,रिंग डांस, कैसिओ वाद, तबला वादन, गिटार कविता संगीत गाकर के बच्चो ने अपनी प्रतिभा टैलेंट का शानदार प्रदर्शन किया।

आज का कार्यक्रम देख कर समाज के उपस्थित सभी लोगो ने बच्चों की सराहना कर कहा की बहुत छोटी उम्र मे बहुमुखी प्रतिभा के धनी बच्चे अपना और अपने समाज का नाम इसी तरह रोशन करेंगे। आज के निर्णायकगण मे विशेष रूप सें पं अंशुल शास्त्री एवं श्रीमती स्मिता जैन उपस्थित थी, दिनांक 24 सितम्बर को रात्रि 9 बजे दिगम्बर जैन महिला मण्डल द्वारा बेस्ट जोड़ी का कार्यक्रम रखा गया है।
सूचनादाता
संजय नायक जैन अध्यक्ष
प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी
Mo. 9425209998