रायपुर - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाली राजकुमार कॉलेज के क्लास सातवी की छात्रा कुमारी जेनिशा डागा ने राजस्थान के गोटन के एल के सिंघानिया स्कूल में हो रहे ऑल इंडिया आई पी एस सी स्केटिंग कॉन्पिटिशन में 1500 मीटर रोड रेस में गोल्ड तथा 1000 मीटर रिक रेस में सिल्वर पद प्राप्त किया। और राजधानी का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया इस जीत में उनके कोच तुमुल चौबे जी, मार्टिन सर और युवराज सर तथा स्कूल के सभी शिक्षकगणों का निरंतर मार्गदर्शन रहा।