BREAKING

श्री शांतिविजय सूरीश्वर जी के स्वर्गारोहण महोत्सव में आयोजित अखिल भारतीय भव्य भक्तिगीत स्पर्धा संपन्न।

Share:

रायपुर - श्री शांति विजय सूरीश्वर जी के 80वे स्वर्गरोहन महोत्सव में आयोजित अखिल भारतीय भव्य भक्तिगीत स्पर्धा हर्षोल्लास से दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साइंस कालेज कैंपस में संपन्न हुई। रात्रि में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम आरती व मंगलाचरण हुआ, अतिथियों के सम्मान व उद्बोधन के बाद भक्तिगीत स्पर्धा प्रारंभ हुआ, जिसमें लोढ़ा महिला विंग्स के भक्ति गीत के बाद गुरुदेव का दरबार लगा वो देर रात तक चला। कुल 3 वर्गो में आयोजित स्पर्धा में 18 मंडलों ने भाग लिया। जिसमें महिला पुरुष वर्ग में प्रथम जिनवाणी मंडल अहिवारा, द्वितीय श्रीमंधर महिला मंडल, तृतीय लोढ़ा महिला विंग्स ने स्थान प्राप्त किया, युवक युवती वर्ग में प्रथम स्थान शांतिविजय मंडल भिलाई, द्वितीय स्थान गुरुदेव भक्त मंडल राजिम, तृतीय स्थान समृद्धि मंडल भिलाई ने स्थान प्राप्त किया, वही बालक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान श्री विरती बाल मंडल रायपुर, द्वितीय स्थान VJV स्टार कुम्हारी व तृतीय स्थान अर्हम बाल मंडल राजिम ने प्राप्त किया। गुरुदेव की भक्ति में भावेश बैद, हेमंत झाबक ने समा बांधा, कार्यक्रम का संचालन रतन कोटडिया व भूपेंद्र कोटडिया ने किया।

Share: