BREAKING

विमलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में अध्यात्म शाला का समापन आज।

Share:

रायपुर - श्री हीर सूरी भवन भैरव सोसायटी में आत्महित चातुर्मास समिति व विमलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट के द्वारा विगत 11 सप्ताह से चलने वाली अध्यात्म शाला का आज समापन किया गया है। जिसमें 300 से अधिक संख्या में बच्चे साथ ही बच्चों के परिजन और अभिभावक उपस्थित थे। आज कुल आठ बच्चों के द्वारा अपने अनुभव को बताया गया है तथा श्रावक में श्री शेखर कोठारी और श्री वीरेंद्र डागा के द्वारा भी अध्यात्मसाला की बहुत प्रशंसा की गई है। आज इस अवसर पर 12 बच्चों ने उपादान तप करने की व 18 दिन के तप करने की अपनी सहमति दी, जिसमें सबसे छोटी आठ उम्र की नव्या जैन ने दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सहभागिता हेतु यश सकलेचा, दिव्य कोचर, आयुष लोढ़ा, तन्मय सोनगिरा श्रेणिक का बहुमन किया गया।

Share: