BREAKING

जैन दादाबाड़ी में आज होगा मनोहरस्पर्शना ग्रंथ का विमोचन।

Share:

रायपुर - एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में नवकार दरबार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरापद विभूषिता परम पूज्य मनोहर श्री म.सा. की 18वीं पुण्यतिथि निमित्त मंगलवार को मनाई जा रही है। साथ ही नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकरा श्रीजी की पावन निश्रा में विशेष रूप से मनोहरस्पर्शना ग्रंथ का विमोचन होगा, जिसकी लेखिका कुमारी कोमल गोलछा पलोदी और संयोजिका परम पूज्य म.सा. वसुंधराश्रीजी है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या उपस्थित होंगे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरोज जी गोलछा, राजनांदगांव करेंगी। वहीं, सामूहिक निवि और सामूहिक नवसामायिक सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जो दिनभर चलेगा। मनोहरमय चातुर्मास समिति के अध्यक्ष श्री सुशील कोचर और महासचिव श्री नवीन भंसाली ने बताया कि नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकरा श्रीजी आदि ठाणा 4 के मुखारविंद से सकल श्री संघ को जिनवाणी श्रवण का लाभ दादाबाड़ी में मिल रहा है। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से साध्वीजी के मुखारविंद से जिनवाणी का श्रवण करने का आग्रह किया है।

Share: