रायपुर - गुरू श्री विरागमुनि जी की प्रेरणा और साध्वी शुभंकरा श्रीजी की पावन निश्रा में 168 दिन का उपवास करने वाली चोपड़ा परिवार, गुढ़ियारी की श्रीमती ममता जी चोपड़ा धर्मपत्नी श्री मानकचंद चोपड़ा 28 अक्टूबर को पारणा करेंगी।
एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में 68 दिवसीय अखण्ड नवकार जाप समापन समारोह के साथ श्री माणकचंद चोपड़ा के 136 एकासना और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता जी चोपड़ा के 168 उपवास की दीर्घ तपस्या खत्म होगी और 28 अक्टूबर को पारणा महोत्सव मनाया जाएगा।
महोत्सव की पूर्व संध्या शुक्रवार, 27 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें मोहनखेड़ा, इंदौर के युवा जैन संगीत रत्न देवेष जी जैन अपनी संगीममयी प्रस्तुति देंगे।
