रायपुर - एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में नवकार दरबार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरापद विभूषिता परम पूज्य मनोहर श्री म.सा. की 18वीं पुण्यतिथि निमित्त शनिवार को रात्रि 8 बजे महाराष्ट्र के शिरपुर में स्थित जैन तीर्थ में विराजमान 11 लाख 80 हजार वर्ष प्राचीन अंतरिक्ष पार्श्वनाथ भगवान की संगीतमय भाव यात्रा कराई जाएगी। https://youtu.be/RV94886ks04?feature=shared भाव यात्रा कराने जैन जगत के सुप्रसिद्ध गायक एवम श्रावक श्री पारस भाई गड़ा मुंबई एवम विराज भाई शाह मुंबई वाले अपनी मधुर भाषा में कराएंगे, भाव यात्रा में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा वर्ग के आने की पूर्व सूचना प्राप्त हो चुकी है इसके पीछे युवा वर्ग में पारस भाई का क्रेज होना है। मनोहरमय चातुर्मास समिति के अध्यक्ष श्री सुशील कोचर और महासचिव श्री नवीन भंसाली ने बताया कि नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकरा श्रीजी आदि ठाणा 4 के मुखारविंद से सकल श्री संघ के समस्त नगरवासियों से भाव यात्रा में पधार कर पुण्यार्जन एवम जिनवाणी का श्रवण करने का आग्रह किया है।