रायपुर - शनिवार 28-10-2023 - दादाबाड़ी में शनिवार को श्री नवकार दरबार के 27वें जाप का समापन समारोह होगा, और सुबह से ही पूजा-अनुष्ठान चलते रहेंगे। इसी कड़ी में सुबह 8 बजे श्री सिद्धचक्र अनुष्ठान होगा, जिसके लाभार्थी अनोपचंद खूबचंद, कुशल पारख, रायपुर है। इसके पश्चात सुबह 9 बजे संगीतमय नवकार जाप प्रारंभ होगा और 9.36 बजे अखंड नवकार जाप का समापन होगा।
समापन में बिना शंख के शंख ध्वनि, श्री दरिवाव सिंह जी शंखपुष्पी, साजापुर दरबार में महाअर्घ्य चढ़ाना, केशर छांटना, दरबार को फूलों से, चांदी के चावल से, नवरत्नों से बधाना, 68 किलो का लड्डू समर्पण और महाआरती के अनुष्ठान होंगे।
श्रीमती ममता जी चोपड़ा के 168 उपवास के निमित्त स्मृतिशेष नवकारसी और दोपहर के स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी कन्हैयालाल जी, श्रीमती विमला बाई, माणकचंद, प्रभात कुमार, निहित चोपड़ा परिवार, मुंगेली, रायपुर है। इसी क्रम में दोपहर 1.30 बजे श्री पार्श्व पद्मावती पूजन, दादा गुरूदेव पूजन और प्रसादी होगी, जिसके लाभार्थी श्री जिनकुशलसुरी सेवा संघ, रायपुर और विधिकारक श्री विमल जी चोपड़ा है। प्रांगण में शाम 6.30 बजे असंख्य दीपों से महाराजा कुमारपाल द्वारा आरती होगी और रात 8 बजे श्री अंतरिक्ष पार्श्वनाथ दादा से भावों से मुलाकात होगी, जिसकी प्रस्तुति पारस भाई गड़ा और विराज भाई देंगे।