BREAKING

प्रभुभक्ति और लाल रंग में रंगा दादाबाड़ी का प्रांगण, विधि विधान से हुआ सर्वमंगल अनुष्ठान।

Share:

रायपुर - एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकरा श्रीजी की पावन निश्रा में 27वें नवकार दरबार का भव्यता के साथ आयोजन किया जा रहा है। तप-जप और साधना के क्रम में शुक्रवार को सुबह विधि विधान के साथ सर्वमंगल अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसके लाभार्थी श्री महेंद्र जी, सौरभ जी धाड़ीवाल, रायपुर रहे। पूजा अर्चना की कड़ी में दोपहर को मां पद्मावती की चुनरी का कार्यक्रम हुआ। सारे श्रावक-श्राविकाएं लाल रंग के ड्रेस कोड में दिखे और कुमारी कोमल गोलछा के संगीतमयी भजनों की धुन में थिरकते रहे। हाई-टी के लाभार्थी संजुदेवी अशोक कुमार आकांक्षा पूर्वेश तातेड़ रायपुर रहे। इसी क्रम में रात 8 बजे तपरत्ना श्रीमती ममता जी चोपड़ा के 168 उपवास के अनुमोदनार्थ मोहनखेड़ा, इंदौर के युवा संगीतकार देवेश जैन ने प्रभु भक्ति करते हुए संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति दी और श्रावक-श्राविकाओं का मन मोह लिया।

Share: