BREAKING

नवकार दरबार का समापन, श्रीमती ममता चोपड़ा का 168 वाँ उपवास का पारणा, अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ भावयात्रा में सुबह से रात्रि तक उत्साह पूर्ण रहा दादाबाड़ी का माहौल।

Share:

रायपुर - एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकरा श्रीजी की पावन निश्रा में 27वें नवकार दरबार का शनिवार को भव्य समापन होगा और सुबह से ही पूजा-अनुष्ठान चलते रहे। इसी कड़ी में सुबह 8 बजे श्री सिद्धचक्र अनुष्ठान हुआ, जिसके लाभार्थी अनोपचंद खूबचंद, कुशल पारख, रायपुर है। इसके पश्चात सुबह 9 बजे संगीतमय नवकार जाप प्रारंभ हुआ और 9.36 बजे अखंड नवकार जाप का समापन हुआ। समापन में बिना शंख के शंख ध्वनि, श्री दरिवाव सिंह जी शंखपुष्पी, साजापुर दरबार में महाअर्घ्य चढ़ाना, केशर छांटना, दरबार को फूलों से, चांदी के चावल से, नवरत्नों से बधाना, 68 किलो का लड्डू समर्पण और महाआरती के अनुष्ठान हुआ। https://youtu.be/XQenAq3F0dI?feature=shared https://youtube.com/shorts/5h7731HojO4?si=Rg6gr127o9gBIbd3 श्रीमती ममता जी चोपड़ा के 168 उपवास के निमित्त स्मृतिशेष नवकारसी और दोपहर के स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी कन्हैयालाल जी, श्रीमती विमला बाई, माणकचंद, प्रभात कुमार, निहित चोपड़ा परिवार, मुंगेली, रायपुर है। इसी क्रम में दोपहर 1.30 बजे श्री पार्श्व पद्मावती पूजन, दादा गुरूदेव पूजन और प्रसादी हुई, जिसके लाभार्थी श्री जिनकुशलसुरी सेवा संघ, रायपुर और विधिकारक श्री विमल जी चोपड़ा है। https://youtu.be/Mcky5xqE0JE?si=4-l3HT-o36Z5M8PR प्रांगण में शाम 6.30 बजे असंख्य दीपों से महाराजा कुमारपाल द्वारा आरती हुई और रात 8 बजे श्री अंतरिक्ष पार्श्वनाथ दादा से भावों से मुलाकात हुई, जिसकी प्रस्तुति पारस भाई गड़ा और विराज भाई ने दी। दादाबाड़ी का प्रांगण सुप्रसिद्ध भजन गायक पारस भाई गड़ा की संगीतमय प्रस्तुतियों से सुशोभित रहा। उनके भजनों ने सबका मन मोह लिया और इसी के साथ श्री नवकार दरबार का भावपूर्ण समापन हुआ।

Share: