BREAKING

जैन श्री संघ, राजनांदगाँव में हुई गुणानुवाद सभा एवं देववंदन।

Share:

परम पूज्या प्रवर्तिनी महोदया साध्वी श्री शशिप्रभा श्री जी महाराज साहब का आकस्मिक देवलोकगमन।

राजनांदगांव - परम पूज्या प्रवर्तिनी महोदया साध्वी श्री शशिप्रभा श्री जी महाराज साहब का आकस्मिक देवलोकगमन कोलाघाट (पश्चिम बंगाल) के पास विहार के दरमियान सड़क दुर्घटना में कल  प्रातः 5.30 बजें हुआ।

राजनांदगाँव में गुणानुवाद सभा के प्रथम सत्र में श्रावक-श्राविकाओ द्वारा सामुहिक देव वंदन किया गया, तत्पश्चात् संघ के अध्यक्ष एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्री मनोज बैद द्वारा गुरु चरणों में श्रद्धांजलि के भाव अर्पित करे। श्राविका वर्ग से श्रीमती शांता जी कोटड़िया नी भी गुरुचरणों में अपनों भावों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर संघ के ट्रस्टीगण नरेश गोलछा, ज्ञानचंद कोठारी, श्रीचंद कोचर, सचिव दिनेश लोढ़ा, सदस्यगण ललित गोलछा, निर्मल बैद आदि बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति थी, कार्यक्रम का सफल संचालन रितेश लोढ़ा ने किया।

????????????️‍????????️‍????????????

Share:

Popular News