BREAKING

कठोर तपस्वी प. पू. श्री शीतलराज जी मसा का रायपुर में चातुर्मास प्रवेश।

Share:

पूज्य श्री शीतलराज जी महाराज का दि. 7 जुलाई 2024 रविवार को प्रातः 9 बजे मानस भवन, पुजारी पार्क पचपेढी नाका रायपुर में चातुर्मासार्थ मंगल प्रवेश होगा।

रायपुर - जैन धर्म के महान तपस्वी आडा आसन त्यागी, सूर्य अतापना धारी श्री शीतलराज जी म.सा. का इस वर्ष रायपुर शहर में चातुर्मास है। सामायिक स्वाध्याय के साथ लाखों लोगों को आत्म कल्याण पथ से जोड़ने वाले पूज्य श्री शीतलराज जी महाराज का दि. 7 जुलाई 2024 रविवार को प्रातः 9 बजे मानस भवन, पुजारी पार्क पचपेढी नाका रायपुर में चातुर्मासार्थ मंगल प्रवेश होगा।

श्री शीतल चातुर्मास समिति की ओर से दीपेश-संचेती ने बताया ने कठोर तप साधक पूज्य गुरुदेव श्री शीतलराजजी महाराज के चातुर्मास प्रवेशोत्सव  प्रातः श्रीमती किरणदेवी प्रशांतजी संचेती की निवास स्थान शांति रेजीडेन्सी से प्रवेश यात्रा प्रारम्भ होगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, अंचल के हजारों गुरुभक्त उपस्थित रहेगें। चातुर्मास दरिम्यान प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे प्रार्थना तथा सुबह 8.45 से 9.45 बजे तक प्रवचन का होगा। दोपहर 3 बजे मौन मांगलिक दिया जावेगा। चातुर्मास का लाभ स्व. पुखराज जी संचेती, स्व. मोहिनीदेवी, संचेती परिवार रायपुर द्वारा लिया गया है। चातुर्मास की सुंदरतम व्यवस्था हेतु विविध समिति का गठन किया गया है, जिसमें सैकड़ों गुरूभक्त निःस्वार्थ सेवा के लिए तत्पर है।

Share:

Popular News