BREAKING

31 अगस्त को सजेगी संगीत की महफिल पंडरिया मे।

Share:

 पंडरिया - पंडरिया नगर मे सिम्पनी म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा इस वर्ष भी राज्य स्तरीय कराओके स्वरांजली 2.0 का आयोजन  पंडरिया के सामुदायिक भवन मे 31/08/2024 दिन शनिवार को आयोजित किया जा रहा है, जिस मे कबीरधाम जिले के अतिरिक्त मुंगेली बेमेतरा कोरबा के 41 प्रतिभागी भी अपनी प्रस्तुति प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम कराओके ट्रेक पर होगा सभी प्रतिभागियो के लिये दो राउंड बनाया गया है, जहाँ हर प्रतिभागी को हर राउंड मे 5 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

उक्त जानकारी आयोजक विकास शुक्ला, पवन पाठक, राजीव श्रीवास्तव और नीतू भट्ट के तरफ से दिया गया और सभी संगीत प्रेमीयों को आमंत्रित किया गया।

Share:

Popular News