पंडरिया - भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन के नेतृत्व में महा सदस्यता अभियान की शुरूवात आज पुरे देश में हुई इसी तारतम्य में पंडरिया मंडल के ग्राम पंचायत पौनी एवम ग्राम पंचायत मोहतरा में भी महा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आहुत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से शक्ति केंद्र मोहतरा के प्रभारी नवलकिशोर पांडेय पौनी शक्ति केंद्र के प्रभारी रितेश सिंह ठाकुर के द्वारा इस महा सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया और सभी कार्यकर्ताओं को इस महा सदस्यता अभियान को प्रत्येक बुथ में कम से कम चार सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया, जिसे कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्ण रूप से पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
इस महा सदस्यता अभियान बैठक में मुख्य रूप नवलकिशोर पांडेय, रितेश सिंह ठाकुर, साहेब लाल ठाकुर, साहेब लाल साहू, मन मोहन साहू, रवि साहू एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।