पंडरिया - आज महासदस्यता अभियान के तहत ग्राम पंचायत मोहतरा, रमतला, पेंड्री, बांधा, पौनी, पुसेरा सभी बूथों पर जाकर सदस्यता अभियान चलाया गया एवम इस सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा में जुड़ने के लिए केन्द्र सरकार एवम राज्य सरकार के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और भाजपा से जुड़ने के लिए भाजपा सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया एवम जन समान्य भी भाजपा में सदस्यता ग्रहण के लिए उत्सुक दिखे और सदस्यता ग्रहण किए।
सदस्यता अभियान बैठक के बाद ग्राम पंचायत पौनी में चल रहे नवधा रामायण में भी सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता जो सदस्यता अभियान में लगे हुए हैं, वे सभी नवधा रामायण में शामिल होकर नवधा रामायण भक्ति रस में डूबकर प्रभु श्री राम के संगीत मय नवधा रामायण का आनंद उठाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सदस्यता अभियान के पंडरिया मण्डल के मण्डल प्रभारी चंद्र कुमार सोनी, पंडरिया विधानसभा के संयोजक कल्याण सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता मोहतरा शक्ति केंद्र के प्रभारी नवल किशोर पांडेय, जनपद पंचायत पंडरिया के उपाध्यक्ष तुलश कश्यप, पौनी शक्ति केंद्र के प्रभारी रितेश सिंह ठाकुर साथ मे केसरी गोडान शक्ति केन्द्र मे शक्ति केन्द्र प्रभारी कल्याण सिंह ने बैठक लेकर सभी बुथ सदस्यता प्रभारीयो को सदस्यता अभियान तेजी लाने का आग्रह करते हुये केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धि को बतलाते हुये अधिक से अधिक संख्या मे अभियान में जुडकर युवाओं को प्रेरित किया।
इस सदस्यता अभियान में बुथ के सदस्यता प्रभारी, अध्यक्ष एवं बुथ पालक, बुथ सचिव एवं सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।