BREAKING

महिला कांग्रेस में ममता शर्मा बनी जिलाउपाध्यक्ष

Share:

पंडरिया -  जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीमा अगम अनन्त ने पूर्व केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की सहमति, पंडरिया विधानसभा के छाया विधायक नीलकंठ चंद्रवंशी की अनुशंसा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीराम साहू के अनुमोदन पर नगर पालिका पंडरिया के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद ममता शर्मा को जिला महिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की है जिससे पंडरिया सहित क्षेत्र के कांग्रेसजनों में हर्ष व्याप्त है।

ममता शर्मा पार्षद को जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्राप्त होने पर नवीन जायसवाल, पारस बंगानी, गुरुदत्त शर्मा, आनन्द सिंह ठाकुर, संजू तिवारी, मनीष शर्मा, घनश्याम साहू, खोवराम भास्कर, चंद्रभान टण्डन, राजकुमार अनन्त, लक्ष्मण राय, देवकुमारी भास्कर, पदमनी तिवारी, संजू टण्डन, प्रभा राय, शारदा सोनवानी सहित सैकड़ो कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Share:

Popular News