जगदलपुर - अय्यप्पा सेवा संघम, जगदलपुर द्वारा आयोजित ओणम मिलन समारोह में पूर्व विधायक रेखचंद जैन शामिल होकर पूजा अर्चना की, उपस्थित सभी सदस्यों को बधाई, सुख,शांति समृद्धि,अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाए दी. इस अवसर पर जैन ने कहा ओणम का त्यौहार हमें सिखाता है ख़ुश होकर जीवन बिताना, दुख को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाना। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त राजा महबली के पाताल लोक से धरती पर वापस आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है साथ ही अच्छे फसल की कामना की जाती है।
इस अवसर पर वासुदेव नायर, टी व्ही रवि, सुरेश पिल्लै, गिरिजन नायर, राजित कुमार, राजन पिल्लइ, के यू के नायर, बालकृष्णन, कन्हैय्या माधवानी, परमजीत जसवाल, श्रीमती जोजी नायर, श्रीमती दीप्ती पिल्लै, श्रीमती लीला नायर, श्रीमती विमला भक्तन श्रीमती सुधा राजन, श्रीमती मणि जी पिल्ले सहित गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
25 Aug 2026