BREAKING

कौडीकसा रक्तदान शिविर रक्तमित्र फनेन्द्र जैन 125 वां रक्तदान एवं बेटे हर्ष जैन 25वां रक्तदान।

Share:

राजनांदगांव - आज ग्राम कौड़ीकसा में आयोजित SBI लाइफ इंश्योरेंस एवं साई सेवा समिति चिल्हाटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान महादान का पुनीत आयोजन किया गया, जिसमें 58 महान रक्तवीरों ने जनभावनाओं कद्र कर सेवा व समर्पण के भाव लिए अपना बहुमूल्य समय निकालकर जरूरतमन्द लोगों तक समयानुसार रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो और किसी जरूरतमंद व्यक्ति की समय पर मदद हो सके ऐसी अच्छी और उच्च विचार के साथ "रक्तदान बनेगा जन अभियान" में अपनी सहभागिता निभाने वाले आप सभी रक्तदानियों का सादर चरण वंदन कर हृदय की अन्नत गहराईयों से बहुत बहुत शुभकामनाए।


इस पुनीत कार्य मे महत्वपूर्ण अग्रणी भूमिका हेतु दिगम्बर शांडिल्य  व गालेश गिरी गोस्वामी, कृष्णा साहू, यादव जी चिल्हाटी से एवं कौड़ीकसा अस्पताल की पूरी टीम, मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव की पूरी टीम, कौड़ीकसा के समस्त ग्रामवासीगण व हम सभी के प्रेरणादायक रक्तमित्र फनेन्द्र जैन 125 वां रक्तदान कर इतिहास लिखने वाले महान रक्तवीर एवं बेटे हर्ष जैन 25वां रक्तदान, मनोज कोरटीया सरपंच अरजकुण्ड  27 बार रक्तदान कर अंचल को गौरान्वित किये एवं प्रथम बार भी कई रक्तवीरों ने रक्तदान कर नेक व पुनीत कार्य मे सहभागिता निभाकर हमे अनुग्रहित किए इस हेतु आप सभी को पुनः शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत धन्यवाद।

विशेष मार्गदर्शन व आशीर्वाद हेतु आदरणीय कोमल जंघेल जी (पूर्व विधायक/संसदीय सचिव खैरागढ़), आदरणीय मदन साहू जी, श्रीमति नम्रता सिंह जी, श्री मंडावी जी(C.m.o.)साहब मोहला, श्री हेमेंद्र भूआर्य जी(S.d.m.)साहब मोहला, नागेश यदु, यूनुस खान, चित्रांगन साहू एवं शत्रुघन चुरेन्द्र, लक्ष्मण देवांगन, संदीप साहू जी, विजय फरदिया आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

Share:

Popular News