रायपुर - मां सरस्वती की असीम कृपा से प्रसिद्ध कविता लेखक श्री राजेश जैन राही के नवीन भक्ति गीत संग्रह 'शरण में तुम्हारी' का विमोचन सम्मानित अतिथियों डॉ माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, दीपक मित्तल, बजरंग लाल अग्रवाल, आचार्य रंजन मोड़क, सुश्री जयश्री नायर, इंदु अग्रवाल, शंकर दर्रो, अनिल श्रीवास्तव के कर-कमलों से 2 अक्टूबर के पावन दिन, वृंदावन सभागार, सिविल लाइंस, रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम बहुत ही गरिमामय रहा। विमोचन के उपरांत डॉ चितरंजन कर जी ने भक्ति गीतों की बेहतरीन स-स्वर प्रस्तुति दी। एक भक्ति गीत के वीडियो का भी विमोचन हुआ जिसमें स्वर दिया है युवा गायिका अंजनी अग्रवाल ने।
25 Aug 2026