BREAKING

उल्टी-दस्त से हुई मौतों की जानकारी देते ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से की फरियाद।

Share:

पूर्व विधायक श्री रेखचंद जैन ने की सीएमएचओ से चर्चा।

जगदलपुर - शुक्रवार को पूर्व विधायक रेखचंद जैन से मुंडागढ़ ग्राम पंचायत के लोगों ने मुलाकात की। इन्होने श्री जैन को बताया कि इस पंचायत के कासरीपास पारा में समदूराम नाग, पदमा नाग की मौत उल्टी- दस्त से हो चुकी है, वहीं तीन लोग गुरुबारी, देवली व चंपा गंभीर रूप से बीमार हैं। शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण मनुराम नाग, दुर्जन नाग व अन्य ने उनसे बीमारी की बात साझा करते उचित समाधान करने की फरियाद की।

श्री जैन ने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल सीएमएचओ डा संजय बसाक से फोन पर बात की और उचित जांच एवं उपचार प्रदान करने गांव में कैंप लगाने का आग्रह किया। श्री जैन को विभाग के आला अधिकारियों ने उचित कारवाई करने का आश्वासन दिया है।

Share:

Popular News