खिरकिया - श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गीय जैन संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का 16 नवंबर को सांगवा, कालधड़ एवं खिरकिया में प्रवास हुआ। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य संघ के विभिन्न आयामों, प्रकल्पों तथा जनहितकारी, कल्याणकारी एवं संघ हितेषी गतिविधियों को सबसे साझा करना और लाभ पहुंचाना 1 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय जी टंच बदनावर की अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। जिसमें श्री अ.भा.सा.जैन संघ के गौरव शाली राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर पिता नरेंद्र जी गांधी जावद, महामंत्री सुरेश जी बच्छावत बीकानेर, कोषाध्यक्ष राजेश जी बच्छावत विराट नगर (नेपाल), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार जी टंच बदनावर, राष्ट्रीय मंत्री विनोद जी मेहता रतलाम, जन जन में लोकप्रिय, अहिंसा प्रचारक महेश जी नाहटा नगरी, दानपेटी अंचल संजोजक अभय जी चोपड़ा रतलाम, इदम न मम अंचल संयोजक कमल जी पिरोदीया रतलाम, समता सर्व मंगल तीन अंचल संयोजक श्रीमती मैना सतीश चपलोद चारूवा, वीर पिता हेमचंद भंडारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रानू दशरथ जी पटेल, राजपुत परिषद संभाग अध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल, श्रावक मोहन सोनी, समता महिला मंडल अध्यक्ष रत्ना आशीष समदडिया मंत्री रक्षा पंकज कोटेचा आदि की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रवासी दल के पदाधिकारियों द्वारा चारूवा में समता भवन भूमि वंदन परी वंदन कार्यक्रम संपन्न कर सभी दोपहर 2 बजे ग्राम सांगवा पहुंचे महिला भक्त मंडल ने स्वागत गीत एवं गुरु भक्ति गीत प्रस्तुत कर हर्षित किया।पटेल परिवार के आग्रह पर सभी की और से अतिथियों को साफा प्रदान किया और तिलक लगाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 2:00 बजे ग्राम सांगवा तथा शाम 4:00 बजे ग्राम कालधड़ में आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के विभिन्न आंचलिक एवं स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाज के सदस्य एवं ग्रामवासी बंधु उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र जी गांधी एवं पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के विचारों, आदर्शों, सिद्धांतों एवं संघ की रीति-नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा, शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, जीवदया, मानव कल्याण एवं परोपकार की भावना को मजबूत करना भी है।
उन्होंने संघ द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पों एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इन कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति आपसी एकता, संगठन शक्ति, सद्भावना और सेवा भावना से ही संभव है। दोनो ग्राम में ग्रामवासियों से गुण शील प्रवृत्ति को विस्तार में बताते हुए सभी से जुड़ने एवं पत्रक भरने का आव्हान किया
दोनों ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के विचारों को गंभीरता से सुना तथा संघ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बद्रीप्रसाद पटेल ने गुरुदेव के चातुर्मास की पुनः विनती पदाधिकारियों के समक्ष भी की और सभी का आभार माना रानू पटेल, सुरेश सोलंकी, मदन निकुम सांगवा ने भी अपने भाव रखे।
ग्राम कालधड़ में महिला मंडल ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।दुर्गाप्रसाद मुछाला ने बर्ष 2015 के चातुर्मास की झलकिया अपने कविता नुमा अंदाज में सबके समक्ष रखी गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता भाव ज्ञापित किया।
नरेंद्र जी गांधी ने कहा कि सांगवा एवं कालधाड़ की मिट्टी में कुछ तो विशेष या खास है यहां आने का प्रोग्राम नहीं होने पर भी कार्यक्रम सेट हो गया आपकी आत्मीयता और माटी ने हमको खीच लाई आप आचार्य भगवन के प्रति आप ग्राम वासियों की श्रद्धा, समर्पण भाव अद्वितीय है। दोनो ग्रामों के ग्रामवासियों की राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने खूब खूब सराहना करते हुए भूरी भूरी प्रसंसा की सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई। पुनः पधारने का अनुरोध भी किया।
श्री श्वेतांबर जैन संघ खिरकिया के तत्वाधान में बैठक समता परिसर में आयोजित की गई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय टंच ने दान पेटी, इदम न मम प्रवृत्ति में और सहयोग के भाव रखे। नरेंद्र गांधी ने हायर एजुकेशन लोन, समता संस्कार पाठशाला, धार्मिक परीक्षाओं आदि से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी जगह संचालन महेश नाहटा, आशीष समदड़िया ने किया।
यह जानकारी राष्ट्रीय मंत्री विनोद मेहता,राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य आशीष समदडिया ने प्रदान की।