रायपुर - नवकार नगर स्थित श्री मुनि सुब्रत स्वामी जिनालय में ज्ञान पंचमी के पावन अवसर पर श्रुतदेवी माँ सरस्वती की विशेष महापूजन एवं भव्य महाआरती का आयोजन संपन्न हुआ। सायं 7 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
पूजन के दौरान पुस्तकों, कॉपियों, कलम सहित ज्ञानोपकरणों की आराधना की गई। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, कुशाग्र बुद्धि, एकाग्रता, स्मरण शक्ति और सफलता के लिए मंगल प्रार्थना की गई। इसके पश्चात सामूहिक महाआरती हुई, जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी को दीपक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं को ज्ञानोपकरणों की प्रभावना दी गई।
14 Nov 2026