BREAKING

जैसलमेर में चादर महोत्सव 6 मार्च 2026 से 8 मार्च 2026 तक।

Share:

सूरत - जैसलमेर नगर में दादा गुरुदेव श्री जिनदत्तसूरि की चमत्कारी चादर का विराट् महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आज अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद् (कंयुप) के अष्टम राष्ट्रीय अधिवेशन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूज्य गुरुदेव युग दिवाकर अवंति तीर्थोद्धारक गच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. ने दादा जिनदत्तसूरि चादर महोत्सव समिति के माननीय अध्यक्ष श्री मंगलप्रभातजी लोढा, समिति के संयोजक संघवी श्री तेजराजजी गुलेच्छा, जैन ट्रस्ट जैसलमेर के अध्यक्ष व समिति के समायोजक श्री महेन्द्रजी भंसाली की विनंती को स्वीकार कर की।


यह महोत्सव वि. 2082 चैत्र वदि 3 शुक्रवार ता. 6 मार्च 2026 से प्रारंभ होगा तथा चैत्र वदि 5 रविवार ता. 8 मार्च 2026 को इसका समापन होगा।बीइन तीन दिनों में विविध कार्यक्रमों का संयोजन किया जा रहा है। यह ज्ञातव्य है कि चादर महोत्सव के संदर्भ में पूज्य आचार्य श्री जिनमनोज्ञसूरीश्वरजी म.सा. ने पहल की थी।

इस अवसर पर मुंबई से पधारे महाराष्ट्र राज्य के पर्यटन मंत्री श्री मंगलप्रभातजी लोढ़ा ने अपने भावभरे वक्तव्य में कहा- किसी के भी जीवन में कभी भी कोई समस्या आये तो उसे दादा गुरुदेव का स्मरण करना चाहिये। दादा गुरुदेव की कृपा से समस्या का समाधान हो जाता है। उन्होंने कहा- हम परम गौरवशाली है कि हमारे पास दादा गुरुदेव की चादर है। उन्होंने हर व्यक्ति को इस चादर महोत्सव से जुडने का आह्वान किया।

पूज्य गुरुदेवश्री ने कहा- दादा गुरुदेव की इस चादर के हर अणु में उनकी साधना की ऊर्जा और शक्ति के परमाणु हैं। इस चादर के जल से प्रक्षाल जल से सारी आधि, व्याधि व महामारियाँ मिट जाती है। इस चादर महोत्सव में तपश्चर्या आदि द्वारा हमें पूर्ण रूप से जुडना है। इन दिनों को अपने मस्तिष्क की डायरी में अंकित कर लेना है। इस चादर महोत्सव के संदर्भ में श्री मंगलप्रभातजी लोढा, संघवी श्री तेजराजजी गुलेच्छा, श्री महेन्द्रजी भंसाली के साथ पूज्य गुरुदेवश्री की घंटे भर चर्चा विचारणा की।

Share:

Popular News