BREAKING

आराधना के महापर्व पर स्वर्णा लेडीज ग्रुप के साथ झूमेगा।

Share:

 पंडरिया :- पंडरिया नगर मे स्वर्णा लेडीज ग्रुप के  द्वारा नवरात्रि पर्व मे भव्य गरबा उत्सव 2024 का आयोजन  पंडरिया नगर के  स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल के  मैदान मे दिनाँक 07.08.09. अक्टूबर  को रखा गया है, यह आयोजन पूर्णतः महिलाओ के लिये ही है और आयोजक और प्रतिभागी सिर्फ महिलाएं ही है।


स्वर्णा लेडीज़ ग्रुप के संचालक मंडल के प्रमुख श्रीमती मीनू छाबड़ा श्रीमती उमा पाठक ने बताया की  हमारे स्वर्णा लेडीज ग्रुप के द्वारा महिलाओ के सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र मे भागीदारी को बढ़ाने के लिये हमारा ग्रुप समय समय मे सक्रियता से कार्य करता है, जिसमे स्वास्थ्य शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हमारे ग्रुप के द्वारा समय समय पर किया जाता है। इसी कड़ी मे नगर मे दूसरी बार गरबा आयोजन किया गया है, जिसमे नगर के महिलाओ और बेटियों ने प्रतिभागियो के रूप मे पंजीयन कराया है, और प्रेक्टिस लगातार सामुदायिक भवन, लोरमी रोड, पंडरिया मे महिला प्रशिक्षकों के द्वारा दिया जा रहा है। दर्शक प्रवेश सिर्फ निः शुल्क फेमली पास के माध्यम से होगा। दर्शकों के मोबाइल से फोटो वीडियो प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह के नियम बनाये गए है एक अच्छे वातावरण मे आयोजन के लिये धार्मिक सांस्कृतिक और लोक गीतों का समावेश कर गाने चलाये जाएंगे। इस बार के आयोजन मे विशेष रूप से भव्य पंडाल गन फायर, लेज़र लाइट और छत्तीसगढ़ संस्कृति पर आधारित थीम आयोजन मे रखा गया है।

 आयोजन के लिये अलग अलग दिन के लिये अतिथीयों  ने अपनी सहमति स्वर्णा लेडीज ग्रुप को प्रदान किए है, उनकी उपस्थिति से आयोजन अत्यंत भव्य और गरिमामयी होगा।

Share:

Popular News