BREAKING

पंडरिया में भव्या ग्रुप द्वारा चतुर्थ वर्ष गरबा का भव्य आयोजन।

Share:

पंडरिया - हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंडरिया का जाना माना ग्रुप जो की एक पारिवारिक ग्रुप है, भव्या ग्रुप, द्वारा चतुर्थ वर्ष भव्य गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम था। नवरात्रि की तृतीय दिवस 5 अक्टूबर से पंचमी 7 अक्टूबर तक रखा गया, प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायिका श्रीमती भावना बोहरा जी का आगमन हुआ एवं उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, भव्या ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती निधि श्रीवास्तव द्वारा उनका तिलक लगाकर एवं पूरे ग्रुप के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, साथ ही साथ ममता जैन द्वारा उन्हें हार पहनाकर सम्मानित किया गया, वह भी हर्षोल्लाह के साथ इस आयोजन में शामिल हुई।

इस कार्यक्रम में बहुत से परिवार की महिलाओं, बालक, बालिकाओं ने बढ़चढ के हिस्सा लिया, संस्कृति एवं सभ्यता को ध्यान में रखते हुए तीनों दिवस पारंपरिक वेशभूषा रखी गई। जिसमें प्रथम दिवस मराठी, द्वितीय दिवस बंगाली और आखिरी दिन चनिया चोली रखा गया, छोटे बच्चों द्वारा बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें  नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए हरियाली सिंह ठाकुर द्वारा तलवारबाजी का भी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन हुआ, सभी प्रतिभागी एवं दर्शकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी, एस एम डी सी जी ऐच एस एस पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा देवांगन द्वारा भव्या ग्रुप को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मां दुर्गा की आराधना में यह तीन दिवस कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, सभी प्रतिभागी एवं सहयोग करता का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Share:

Popular News