BREAKING

शिखर जी में सानंद संपन्न हुआ गुरु मां का पिच्छी परिवर्तन समारोह।

Share:

संवेद शिखर (मधुबनी) - शाश्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी तेरह पंथी कोठी में विराजमान चर्या शिरोमणि गणिनी आर्यिका श्रेष्ठ श्री सौम्य नंदिनी माताजी ससंघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह बड़ी ही सादगी के साथ आज दिनांक 12.10.2024 को संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जयपुर, सागर, उझानी, हजारीबाग, धनबाद, राजाखेड़ा, आदि आदि स्थानों से गुरु मां के भक्तों की भीड़ लगी रही। सभी भक्तों ने पूज्य गुरु मां की सुसज्जित अष्ट द्रव्य से पूजन की वस्त्र भेंट किए साथ ही नवीन पिच्छिका भेंट की पिच्छिका भेंट करने का मंगल अवसर 

श्रीमती दीपा जैन श्री शैलेश जी जैन झोटवाड़ा जयपुर 

श्रीमती अल्पना जी जैन श्री जितेंद्र जी जैन झोटवाड़ा जयपुर 

श्रीमती अंजू जी जैन श्री आशीष जी जैन जयपुर

श्रीमती नीतू जी जैन श्री पंकज जी पाटनी सपरिवार झोटवाड़ा जयपुर 

श्रीमती अंजना जी श्री ओम काला जी सपरिवार झोटवाड़ा जयपुर 

श्रीमती विमलेश जी जैन श्री मुकेश जैन नायक परिवार राजाखेड़ा को प्राप्त हुआ।


साथ ही पूज्य गुरु मां संघ की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य - 

परम पूज्य प्रातः स्मरणीय पूज्य गुरु मां वात्सल्य शिरोमणि गणिनी आर्यिका श्री सौम्य नंदिनी माताजी की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य श्री पारस भैया सपरिवार लकलका मध्यप्रदेश 

 पूज्य गुरु मां जिनवाणी पुत्री गणिनी आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य कुमारी रिद्धि जैन पुत्री श्री रामकुमार जैन श्रीमती प्रांशुल जैन परिवार राजाखेड़ा राजस्थान

आर्यिका श्री वीर नंदिनी माताजी की पुरानी पिच्छिका परिवर्तन होने पर सूचना प्रदान की जायेगी।

आर्यिका श्री श्रुत नंदिनी माताजी की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य श्री अमित कुमार जी जैन पाटनी सपरिवार झोटवाड़ा जयपुर 

क्षुल्लिका श्री शुद्ध नंदिनी माताजी की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य श्रीमती शशि जैन श्री पवन कुमार जैन रतिरामपुरा वाले मुरैना 

क्षुल्लिका श्री शुभ नंदिनी माताजी की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य श्री संतोष कुमार जी जैन सपरिवार मुरैना वाले अशोक नगर को प्राप्त हुआ। 

सभी गुरु मां भक्तों के पुण्य की बहुत बहुत अनुमोदना। 

जैन धर्म की शान हैं 

गुरु मां ही भगवान है

Share:

Popular News