BREAKING

महासमुंद की पावन धरा पर प्रतिमाह स्व. श्रीमति बसंती देवी जी श्री श्रीमाल की स्मृति में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित।

Share:

आयोजक - श्री विवेक वर्धन सेवा आश्रम ट्रस्ट, महासमुंद

महासमुंद - महासमुंद नगरवासियों एवं समीपस्थ क्षेत्रों के लोगों की सुविधा हेतु श्री विवेक वर्धन सेवा आश्रम ट्रस्ट महासमुंद एवं अरबिंदो नेत्रालय रायपुर के सहयोग से गत् अगस्त महिने से माह मे 1 दिन निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन श्री विवेक वर्धन सेवा आश्रम परिसर पर किया जा रहा है।


इस शिविर मे अब तक 200 से अधिक लोगों द्वारा अपना नेत्र जांच का लाभ लिया, जिसमें अरबिंदो नेत्रालय रायपुर के कुशल चिकित्सकों द्वारा मोबाइल आई क्लीनिक (मोबाइल वेन) मे जांच की जा रही है एवं जरुरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवा एवं चश्मा दिया जा रहा है साथ ही शिविर के अंतर्गत चयनित अभी तक 42 मोतियाबिंद के मरीजों का उपचार (आपरेशन) अरबिंदो अस्पताल रायपुर मे निःशुल्क किया गया है जहां मरीजों हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क रहती है अतः सेवा स्वरुप आयोजित इस शिविर मे आप अपने चित परिचित लोगों (जरुरतमंदों) को अवश्य भेजें एवं नेत्र जांच शिविर का लाभ उठावें।

यह निःशुल्क नेत्र जांच शिविर माह मे 1 दिन आयोजित होता है जिसकी जानकारी आपको मोबाइल अथवा श्री यति यतन जैन अस्पताल मे जाकर संपर्क करने से मिल जावेगी।

Share:

Popular News