BREAKING

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में प्रभु महावीर निर्वाण पश्चात 2 नवम्बर प्रातः 5.30 बजे पट्ट खुलेंगे।

Share:

2 नवम्बर को प्रातः निर्वाण लड्डू चढ़ाया जावेगा व गौतम रास का वांचन होगा।

रायपुर - श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व 1 नवम्बर को भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस मनाया गया। खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वर जी की प्रेरणा से रात्रि प्रथम प्रहर में श्री महावीर स्वामी नाथाय नमः, द्वितीय प्रहर श्री महावीर स्वामी सर्वज्ञाय नमः, तृतीय प्रहर में श्री महावीर स्वामी पारंगताय नमः व चतुर्थ प्रहर में मोदक चढ़ाने के पूर्व श्री गौतम स्वामी केवलज्ञानाय नमः का जाप किया गया। निर्वाण लड्डू व प्रथम गणधर श्री गौतम स्वामी जी के कैवल्य कल्याणक का लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम, गौतम रास वांचन 2 नवम्बर को प्रातः 5.30 बजे से सम्पन्न होगा। भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण पश्चात प्रातः मंदिर जी के पट्ट विवेक यश हर्ष वीर डागा परिवार द्वारा खोले जाएंगे।


श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद, महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि सकल श्रीसंघ द्वारा विधिकारक श्री अरविन्द जी गोलछा के साथ चैत्यवंदन की क्रिया की जावेगी। निर्वाण व कैवल्य कल्याणक का लड्डू चढ़ाया जावेगा, शुभ प्रतिष्ठाचार्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी म सा के आशीर्वाद से अरविन्द गोलछा द्वारा गौतम रास का श्रवण धर्मसभा को कराएंगे, निर्वाण एवं कैवल्य कल्याणक लड्डू चढ़ाने के लाभार्थी शासननायक श्री महावीर स्वामी जी राजेश करुणा जी सिंघी, श्री सीमंधर स्वामी जी जीवनलाल डॉ योगेश नयन खुशी बंगानी, श्री गौतम स्वामी जी का संतोष सरला बैद, दादागुरुदेव का व पद्मावती माता का लड्डू का चढ़ावा बोला जावेगा। चैत्यवंदन के बाद श्री सीमंधर स्वामी व दादा गुरुदेव की आरती व मंगलदीपक के चढ़ावे बोले जावेंगे। श्री अरविन्द गोलछा द्वारा गौतम रास का भावपूर्ण वांचन किया जावेगा। कार्यक्रम पश्चात लाभार्थी परिवारों द्वारा नवकारसी रखी गई है।

Share:

Popular News