BREAKING

भगवान महावीर स्वामी का 2551वा निर्वाण महोत्सव श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवी रोड में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

Share:

रायपुर - वर्तमान शासन नायक 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2551वा निर्वाण महोत्सव श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवी रोड में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

ट्रस्ट के मैनेजिंग टस्ट्री नरेंद्र जैन, अध्यक्ष यशवंत जैन, सचिव सुजीत जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन ने बताया सर्वप्रथम विद्यासागर हॉल में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा जी को चांदी की पाण्डुक शीला में विराजित किया गया उसके पश्चात सौधर्म इंद्र-श्री विजय जैन, ईशान इंद्र-‌ श्री गुलशन जैन, सनत इंद्र-श्री लोकेश चंद्रकांत जैन, महेंद्र इंद्र-श्री प्रवीण कुमार शुभम जैन ने सोने के कलशों से भगवान का प्रथम अभिषेक किया। उसके बाद अन्य श्रावकों ने पंक्तिबद्ध अभिषेक किया, भगवान् की प्रथम शांतीधारा - श्री विजय कुमार जी, अजय,संजय, विपुल नायक परिवार, द्वितीय शांतीधारा - श्री योगेंद्र कुमार अर्हम जैन (गुरुकृपा) परिवार, भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण लाड़ू श्री सुदीप कुमार अतेंद्रजी जैन परिवार समता कालोनी (गुरुकृपा), जयमाला एवं आरतीकर्ता - श्री रितेश कुमार तन्मय जैन देवेंद्र नगर परिवार को उपस्थित श्रावकों में प्रथम भक्तिमय आरती करने सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सूचना प्रदाता :- लोकेश चंद्रकांत जैन (उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी)

Share:

Popular News