रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में दीपावली पर्व, भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण व प्रथम गणधर श्री गौतम स्वामी जी के कैवल्य कल्याणक पश्चात प्रातः 5.30 बजे श्री विवेक दीपिका यश हर्ष वीर डागा परिवार ने मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी के मंगल पट्ट खोलकर सैकड़ों श्रद्धालुओं को दर्शन कराए। इसके पश्चात महावीर स्वामी, श्री सीमंधर स्वामी, गौतम स्वामी व दादागुरुदेव को लड्डू चढ़ाया गया।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बेद महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि सकल श्रीसंघ द्वारा विधिकारक श्री अरविन्द जी गोलछा के साथ चैत्यवंदन की क्रिया की गई। निर्वाण व कैवल्य कल्याणक का लड्डू चढ़ाया गया। शुभ आशीर्वाद प्रदाता प्रतिष्ठाचार्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी म सा के आशीर्वाद से विधिकारक अरविन्द गोलछा ने गौतम रास का श्रवण धर्मसभा को कराया। निर्वाण एवं कैवल्य कल्याणक लड्डू चढ़ाने के लाभार्थी शासननायक श्री महावीर स्वामी जी श्री राजेश जी करुणा जी सिंघी, अरिहंत हाईट्स, मूलनायक श्री सीमंधर स्वामी जीवनलाल जी डॉ योगेश नयन खुशी बंगानी परिवार श्री गौतम स्वामी जी संतोष सरला बैद परिवार, दादागुरुदेव एवं पद्मावती देवी के लड्डू चढ़ाने के लाभार्थी पूनमचंद मोतीचंद गोलछा परिवार फलोदी रायपुर हैं। चैत्यवंदन के बाद श्री सीमंधर स्वामी व दादा गुरुदेव की आरती व मंगलदीपक किया गया।
आरती के लाभार्थी विवेक दीपिका डागा व राजेश करुणा सिंघी परिवार ने सामुहिक आरती की, कार्यक्रम पश्चात लाभार्थी परिवारों द्वारा नवकारसी रखी गई थी।
25 Aug 2026