BREAKING

पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी ने मुमुक्षु महावीर मालू को संयम दीक्षा ग्रहण का शुभ मुहूर्त्त प्रदान किया।

Share:

सूरत - धू गोरीमन्ना जिला-बाडमेर निवासी मुमुक्षु महावीर मालू को संयम ग्रहण का शुभ मुहूर्त्त प्रदान किया गया। मुमुक्षु महावीर अपने परिवार के साथ पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के सानिध्य में पहुँचा। जहाँ उसके परिवार की ओर से गौतम मालू कगाउ ने पूज्यश्री से मुहूर्त्त प्रदान करने की विनंती की। तत्पश्चात् श्रेष्ठिवर्य श्री गौतमचंदजी सौ. मीनादेवी मालू के सुपुत्र मुमुक्षु महावीर ने दीक्षा का मुहूर्त्त प्रदान करने का भावभरा निवेदन किया।

24 वर्षीय मुमुक्षु महावीर पिछले साढे तीन वर्षों से पूज्य गुरुदेवश्री के पास शिक्षा ग्रहण कर रहा है। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेवश्री ने कहा- संयम के बिना आत्मा का कल्याण नहीं है। संयम के भाव आना मुश्किल, भाव आये तो टिकना मुश्किल है। इस पंचमकाल में परिपक्व उम्र में संयम ग्रहण की आकांक्षा तभी हमारे हृदय में उत्पन्न होती है, जब आत्म-कल्याण की रूचि हो।

पूज्यश्री ने फाल्गुन वदि 4 रविवार ता. 16 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त्त प्रदान किया। शुभ मुहूर्त की घोषणा श्रवण कर मुमुक्षु महावीर झूम उठा। बाडमेर में यह तीसरी दीक्षा का मुहूर्त्त प्रदान किया गया है।

Share:

Popular News